सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार की देर रात आ गई। इसमें डॉक्टरों ने उनके खुदकुशी करने की पुष्टि की। हालांकि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उनकी बॉडी में ड्रग्स या जहर का पता लगाने के लिए उनके वाइटल आर्गंस को जेजे अस्पताल भेजा जाएगा। इससे पहले रविवार सुबह उनके अचानक निधन के बाद उनका शव दिन में करीब 3:30 बजे मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया था।
यह भी पढ़े:- aajtak.intoday.in
मीडिया सुशांत के घर पर छानबीन के लिए पहुंची है
इस बीच मीडिया सुशांत के घर पर छानबीन के लिए पहुंची है और अलग-अलग एंगल से मामले की तहकीकात करने में जुटी है। इससे पहले उनके साथ रहने वाले दोस्तों ने बताया कि सुबह तक सुशांत ठीक लग रहे थे हालांकि उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। दोस्तों के मुताबिक, सुशांत सुबह करीब दस बजे अपने कमरे से निकले और जूस का गिलास ले कर वापस कमरे में चले गए और फिर वापस नहीं आए।
केवल 34 साल की उम्र में उन्होंने अपनी ज़िन्दगी ख़तम कर ली
सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में ख़ुदकुशी कर ली थी| 14 जून, 2020 को केवल 34 साल की उम्र में उन्होंने अपनी ज़िन्दगी ख़तम कर ली| बांद्रा स्थित उनके घर पर लाश देख नौकर ने पुलिस को जानकारी थी| तब यह खबर दुनिया के सामने आई| आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है|सुशांत पिछले साल नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे में नज़र आये थे| यह फिल्म सुपर डुपेर हिट रही थी|
खबरों की मानें तो सुशांत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर शोक की लहर दौड़ गई है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘सुशांत सिंह राजपूत…एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेता बहुत जल्दी चले गए। उनके अभिनय ने कई लोगों को प्रेरित किया। कई यादगार परफॉर्मेंस वो अपने पीछे छोड़ गए। उनके निधन से स्तब्ध हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाए हैं।’
अपने पिता केके सिंह से कहा था कि- “पापा मैं ठीक हूं”
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने पटना, अपने घर फोन किया था। फोन पर सुशांत ने अपने पिता केके सिंह से कहा था कि पापा मैं ठीक हूं, आप मेरी चिंता मत कीजिए। कोरोना है आप सब ठीक से रहिएगा। मैं जल्दी आने की कोशिश करूंगा। आप अपना ध्यान रखिएगा। आराम से रहो।’सुशांत ने सुसाइड से एक दिन पहले अपने पिता को फोन किया था। उसके बाद रविवार को सुशांत के पिता को मुंबई से फोन आय़ा। फोन पर सुशांत के पिता को उनकी मौत की खबर दी गई, जिसके बाद वह बेसुध हो गए औऱ फर्श पर गिर गए।
Image Source:- newsbrig.com