सुशांत के परिवार द्वारा अस्थियां विसर्जित किए जाने की तस्वीरें
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बहनों ने आज यानि गुरुवार को पटना में उनकी अस्थियां विसर्जित की| सुशांत के परिवार द्वारा अस्थियां विसर्जित किए जाने की तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की है| तस्वीरों में सुशांत की बहनें और उनके पिता नाव पर बैठकर नदी में अस्थियां विसर्जित करते नज़र आ रहे है|
यह भी पढ़े:- सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पीएम मोदी का छलका दुख
श्वेता सिंह कीर्ति ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते दिनों मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| पुलिस मामले की जाँच कर रही है| लकिन अब तक उप्लब्ध जानकारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह आत्महत्या ही पाई गई है| सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया था|
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया, की कल यानि बुधवार को पटना स्थित अपने घर सुरक्षित पहुंच गए| उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने दुआ की और प्रक्रिया पूरी करने में हमारी मदद की|
यह भी पढ़े:- aajtak.intoday.in
उसकी ज़िन्दगी का जश्न मनाइए- श्वेता सिंह कीर्ति
साथ ही उन्होंने लिखा कि “उसकी ज़िन्दगी का जश्न मनाइए और उसे एक बहुत प्यारा और खुशाल फेयरवेल दीजिए|” कीर्ति कि इस पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में सुशांत के फैंसने उनकी आत्मा कि शांति के लिए दुआएं कि है|मुंबई आकर सुशांत के पिता और बहनों ने सारी प्रक्रिया की| सुशांत के पिता ने ही अंतिम संस्कार दिया| सुशांत के पिता ने अपने बेटे को अग्नि दी थी|
सुशांत सिंह राजपूत अपने करियर में काफी अच्छा कर रहे थे और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी थीं. उनके जाने के बाद तमाम बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर उनके साथ पुरानी यादें शेयर कर रहे हैं|सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया था|
Image Source:- mhindi.sakshi.com